रामगढिय़ा सिक्ख आर्गेनाइजेशन ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करवाया समागम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। रामगढिय़ा सिक्ख आर्गेनाइजेशन इंडिया की ओर से श्री गुरू नानक देव जी के सेवक ब्रह्म ग्यानी भाई लालो जी का जन्म दिवस राष्ट्रीय प्रधान हरदेव सिंह कौंसिल की देख-रेख में गुरुद्वारा रामगढिय़ा सुतैहरी रोड होशियारपुर में बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके श्री सहज पाठ साहिब जी के भोग उपरांत सजाए दीवान में भाई सतिंदर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा कलगीधर चरण पवित्र और भाई अमरजीत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा रामगढिय़ा ने गुरबाणी कीर्तन का वर्णन किया और भाई करनवीर सिंह बस्सी पठाणों ने भाई लालो जी के जीवन इतिहास के बारे संगतों को बताया।

Advertisements

 

इस समागम में मुख्यातिथि के तौर पर मोहन सिंह मणकू चेयरमैन रामगढिय़ा कौंसिल यू.के. और विशेष मेहमान के तौर पर डा. लोकेश प्रजापति उप चेयरमैन राष्ट्रीय बैकवार्ड क्लास कमिशन भारत सरकार और भारत के राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह का पोता इन्द्रजीत सिंह खीवा ने शिरकत की। समागम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के इलावा पंजाब भर के अलग-अलग जिलों से रामगढिय़ा भाईचारों के नुमायदे बड़ी संख्या में शामिल हुए। हरदेव सिंह कौंसिल ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करते कहा कि भाई लालो जी श्री गुरू नानक देव जी महाराज के पहले प्यारे सिक्ख हुए हैं, जिनके घर गुरू साहब ने खुद दर्शन देकर उन्हें नवाजा और सिक्खी के साथ जोड़ा।

गुरद्वारा रामगढिय़ा में भाई लालो जी के जन्म दिवस संबंधी करवाया गया समागम

उनकी तरफ से की जा रही किरत को धर्म की किरत, करार देते समुची लोकाई को नाम जपने, किरत करने और बांट छकने का उपदेश दिया। रामगढिय़ा सिक्ख आर्गेनाइजेशन इंडिया के प्रधान हरदेव सिंह कौंसिल ने बताया कि ब्रह्म ज्ञानी भाई लालो जी के जन्म दिवस को समर्पित 20 अक्तूबर दिन रविवार को विशाल अलौकिक नगर कीर्तन गुरुद्वारा छांवनी निहंग सिंघा बजवाड़ा कलां से सुलतानपुर लोधी तक सजाया जा रहा है। जिसमें सारी संगत को शामिल होने का न्योता दिया गया।

 

भारत सरकार ओ.बी.सी.वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध: लोकेश प्रजापती

इस मौके विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे डा. लोकेश प्रजापति उपचेयरमैन राष्ट्रीय बैकवार्ड क्लास कमीशन भारत सरकार ने कहा कि रामगढिय़ा भाईचारे की देश की तरक्की के लिए बहुत बड़ा योगदान है। देश में औद्योगिक क्रांति लाने में रामगढिय़ा भाईचारे ने विशेष भूमिका निभाई है, जिस को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। डा. प्रजापती ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ओ.बी.सी.वर्ग की भलाई के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं और जिसके नतीजे जल्दी ही सामने आएंगे।

प्यारा सिंह मठारू अमृतसर और अमरजीत सिंह बर्मी जालंधर भाई लालो जी अवार्ड के साथ सम्मानित

रामगढिय़ा सिक्ख आर्गेनाइजेशन इंडिया की तरफ से इस बार भाई लालो जी अवार्ड के साथ प्यारा सिंह मठारू अमृतसर और अमरजीत सिंह बर्मी जालंधर को सम्मानित किया गया। इस मौके रामगढिय़ा भाईचारो का गौरव बढ़ाने वाली अलग-अलग शख्शीयतों माता राम धीमान चंडीगढ़, रविंदर सिंह नागी रिटायर्ड आर.टी.आई कमिशनर, दिलमिल सिंह सोच आई.आर.एस. सहायक कमिशनर जी.एस.टी., मनजीत सिंह डिप्टी स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर, चरनजीत सिंह आई.पी.एस. डी.आई.जी., परविन्दर सिंह खांबा डिप्टी चीफ़ इंजनियर, इंज. ओपिंदर सिंह खांबा चीफ़ इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल, सुखविंदर सिंह कलसी एक्सियन ड्रेनज, सिमरनजीत सिंह खांबा एस.डी.ओ. पब्लिक हैल्थ, हरसिमरनजीत सिंह मठारू सहायक एक्सियन, सुरिंदर सिंह सोहल जूडो कोच टीम इंडिया आदि शख्शीयतों का विशेष सम्मान किया गया। इस समागम में बड़ी संख्या में रामगढिय़ा परिवारों के इलावा रामगढिय़ा सिख आर्गेनाइजेशन इंडिया के प्रधान हरदेव सिंह कौंसिल, अवतार सिंह डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. टहल सिंह सीहरा चेयरमैन, कैप्टन प्यारा सिंह, दर्शन सिंह पलाहा सरप्रस्त, कुलदीप सिंह खांबा, बिक्रमजीत सिंह कलसी (दोनों राष्ट्रीय सीनियर वाइस चेयरमैन), कश्मीर सिंह गीगनवाल,

सतवंत सिंह पहचान (दोनों राष्ट्रीय जनरल सचिव),मलकीत सिंह मरवाहा,सतनाम सिंह बंटी, हरजिन्दर सिंह विर्दी (सभी राष्ट्रीय सीनियर मित्र प्रधान),गुरबिंदर सिंह पलाहा राष्ट्रीय प्रैस सचिव, सुखदीप सिंह भच्चू राष्ट्रीय सचिव, हरजिंदर सिंह रीहल, गुरदेव सिंघ पवार, परमजीत सिंह कल्याण, रवीन्द्र सिंह चड्डा वाइस चेयरमैन पंजाब, जगदीप सिंह सीहरा उपप्रधान पंजाब, हरजीत सिंह मठारू रामगढिय़ा सिक्ख आर्गेनाइजेशन के पंजाब प्रधान, रणधीर सिंह भारज यूथ विंग पंजाब प्रधान, सुखदेव सिंह भोगल जिला प्रधान यूथ विंग जालंधर, जसविन्दर सिंह खांबा सीनियर मित्र प्रधान पंजाब, बलबीर सिंह सोहल जिला होशियारपुर प्रधान, अमरजीत सिंह आसी जिला होशियारपुर चेयरमैन, संदीप सिंह सीहरा जिला वाइस चेयरमैन, हरप्रीत सिंह जिला प्रधान यूथ विंग, मनप्रीत सिंह रैहसी जिला प्रधान शोशल मीडिया सैल, अमरजीत सिंघ सीहरा कैशियर, छज्जा सिंह धीमान, इकनाम सिंह कौंसिल, गुरसेवक सिंह कौंसिल, हरजिंदर सिंह विरदी, सतविंदर सिंह फूल, अजीत सिंह भोगल, मनजिंदर सिंह पहचान, अवतार सिंह सीहरा आदि सहित बड़ी संख्या में रामगढिय़ा भाईचारे के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here