भोरंज कांग्रेस ने एकजुटता से किया हीरा पाल सिंह पर जवाबी हमला

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन के लिए भोरंज ब्लॉक के लिए पूर्व में नियुक्त पर्यवेक्षक हीरा पाल सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर भोरंज कांग्रेस ने एकजुटता से हीरा पाल सिंह पर जबावी हमला किया है। भोरंज कांग्रेस के कई नेताओं ने हीरा पाल सिंह पर कांग्रेस को कथित रूप कमज़ोर करने की साज़िशें रचने के आरोप जुड़े हैं। इस बारे में कैप्टन कृष्ण चंद, अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक विभाग भोरंज ब्लॉक कांग्रेस ,पवन कुमार, अध्यक्ष पंचायती राज विभाग भोरंज ब्लॉक कांग्रेस, प्रकाश चन्द उप प्रधान ब्लॉक कांग्रेस भोरंज, त्रिलोक चन्द उप प्रधान ब्लॉक कांग्रेस, बलवंत ठाकुर महासचिव ब्लॉक कांग्रेस, रणबीर ठाकुर सचिव ब्लॉक कांग्रेस, सुरिन्दर अबरोल सचिव ब्लॉक् कांग्रेस भोरंज ने प्रेस ब्यान जारी कर पूर्व पर्यवेक्षक हीरा पाल सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

Advertisements

एक पिटे हुए नेता के इशारे पर पार्टी को कर रहे कमजोर

इन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हीरा पाल सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की जा रही बयानबाज़ी साबित करती है कि हीरा पाल सिंह एक अनुशासनहीन व्यक्ति हैं और कांग्रेस पार्टी में उन जैसे व्यक्ति को पदाधिकारी बनाना एक भूल थी। इन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में हीरा पाल ने इस चुनाव क्षेत्र में मात्र गुटबाज़ी को बढ़ावा देने का काम किया और एक व्यक्ति विशेष के राजनीतिक हित साधने के लिए उसके पिछलग्गू बने रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार वह प्रभारी के रूप में कार्यकर्ताओं को धमकाने का कार्य करते रहे इससे पूर्व उन्हें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभार से भी विवादित होने के चलते हटाया जा चुका है और अब जब उन्हें पुन: उनकी कार्यप्रणाली के चलते प्रभारी पद से हटाया गया है।

भोरंज कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि हीरा पाल अब मानसिक संतुलन खो कर एक पिटे हुए नेता के इशारे पर प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध ब्यानबाज़ी कर रहे हैं। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की कि वह ऐसे अनुशासनहीन व्यक्ति को तुरंत पार्टी से बाहर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here