Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur 22 अगस्त को होगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर विशाल शोभायात्रा

22 अगस्त को होगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर विशाल शोभायात्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भगवन्नाम संकीर्तन प्रभातफेरियों का अभिनंदन समारोह 23 अगस्त को सिद्ध पीठ मां कामाख्या देवी श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा संबंधी विशेष बैठक प्रधान हरीश खोसला की अध्यक्षता में सिद्ध पीठ मां कामाख्या देवी श्री कामेश्वर महादेव मंदिर हुई। जिसमें कमेटी के अलावा शहर के सभी मंदिरों की धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। शोभायात्रा संबंधी जानकारी देते हुए हरीश खोसला ने बताया कि इस बार 22 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा श्री राधा गोबिंद स्नेह मंदिर श्री गोबिंद गोधाम गौशाला आदमवाल रोड सामने कुष्ट आश्रम से निकाली जाएगी।

Advertisements

यह शोभायात्रा धोबी घाट, बहादुरपुर चौंक, शिमला पहाड़ी चौक, माल रोड, बाल कृष्ण रोड, रेलवे रोड,घंटाघर, जालंधर रोड, पुरानी सब्जी मंडी, गऊशाला बाजार, बैंक बाजार, कनक मंडी, दाल बाजार, प्रताप चौक, कश्मीरी बाजार, घंटा घर, कोतवाली बाजार, गौरा गेट, कमेटी बाजार, बहादुरपुर से होते हुए पुन श्री राधा गोबिंद स्नेह मंदिर में पहुंचेगी व प्रसाद वितरण के उपरांत यहीं विश्राम करेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों के अभिनंदन समारोह संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को प्रात: 5 बजे से सिद्ध पीठ मां कामाख्या देवी श्री कामेश्वर महादेव मंदिर जालंधर रोड आईटीआई के साथ में आयोजित होगा।

बैठक में अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कृपा सिंह, रमेश ठाकुर, रमन कुमार शर्मा, सुदेश मल्होत्रा, पं. मदन मोहन कालिया, ओंकार बाली, कपिल के शर्मा, रमेश गंभीर, राज कुमार शर्मा, सुरेश तिवारी, पवन मल्होत्रा, विकास शर्मा, वरिंदर शर्मा, तरुण खोसला, योगेश कौशल, विजय कौशल, कृष्ण गोपाल आनंद, राज ठाकुर, कुनाल खोसला, विनय कुमार आदि शहर के सभी मंदिरों के धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here