पी.एस.पी.सी.एल. सर्कल ऑफिस में पौधारोपण की मुहिम शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: वर्मा। इंजीनियर पी.एस खाम्बा उप मुख्य इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. की अध्यक्षता में सर्कल ऑफिस होशियारपुर में पौधा रोपण का कार्य आरम्भ किया गया। इस मौके इंजीनियर जे.एस विरदी वधिक निगरान इंजीनियर जी.एस.सी व इंजीनियर रणजीत सिंह वधिक निगरान इंजीनियर की तरफ से भी पौधे लगाए गए। इस मौके इंजीनियर नरिंदर सिंह उप मंडल अफसर सिटी सव डिवीजन ने अपने संबोधन में कहा कि वातावरण की शुद्धता व ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने के लिए यह पौधा रोपण का कार्य आरम्भ किया गया है ।

Advertisements

इसकी पहली कड़ी के तहत आज पौधे लगाने का कार्य की शुरुआत हुई। व इसी तरह और अलग अलग जगहों पर लगाने के लिए 250 पौधे ले लिए गए है। इस मौके पर सिटी सब डिवीजन के जे.ई साहेबान व अन्य स्टाफ मैम्बर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here