विभाग वोटर सूची में विवरण वैरीफाई कर सर्टिफिकेट सौंपे: अतिरिक्त जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अतिरिक्त जिलाधीश-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि भारत चुनाव आयोग की ओर से वोटर सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिए इलैक्टर्ज वैरीफिकेशन प्रोग्राम (ई.वी.पी) की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत जिले के विभाग अपने व अपने अंतर्गत आते समूह अधिकारियों व कर्मचारियों के वोटर सूची में विवरण वैरीफाई कर 12 सितंबर तक सर्टिफिकेट सौंपेे। वे आज विभागों के प्रमुखों के साथ की बैठक के दौरान संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समूह अधिकारी व कर्मचारी अपने पारिवारिक वोटर सदस्यों के विवरणों को वैरीफाई करना भी यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में दर्ज विवरणों को एन.वी.एस.पी. पोर्टल पर वैरीफाई किया जाए।

Advertisements

हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इलैक्टर्ज वैरीफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत योग्य नागरिक/वोटर इस प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूची में अपने विवरणों की पड़ताल वोटर हैल्प लाईन मोबाइल एप, एन.वी.एस.वी.पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक के पास बुक, किसान पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज जमा करवा कर अपने विवरणों की प्रामाणिकता चैक की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विवरण ठीक करवाने, रिहायश छोड़ चुके या मृतक वोटरों की सूरत में व वोटर सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए संबंधित फार्म नंबर -8, 7 व फार्म नंबर -6 भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आटोमैटिक फार्म जनरेट करने की सुविधा वोटर हैल्प लाईन मोबाइल एप, एन.वी.एस.वी.पोर्टल पर मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा कामन सर्विस सैंटरों पर भी यह सेवाएं उपलब्ध होंगी।

अतिरिक्त जिलाधीश ने कहा कि आम जनता की ओर से प्रमाणिकता के दौरान जो विवरण दिए गए होंगे, उनकी पड़ताल बी.एल.ओ की ओर से 30 सितंबर 2019 तक घर-घर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन वोटरों की ओर से विवरण नहीं दिए गए होंगे, उन वोटरों के विवरण भी इस समय के दौरान बी.एल.ओज की ओर से प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा जिनके नाम वोटर सूची में शामिल नहीं हैं, मृतक व रिहायश छोड़ चुके वोटरों के विवरण भी एकत्रित किए जाएंगे।

इस मौके एस.डी.एम. दसूहा ज्योति बाला, डी.एस.पी. दलजीत सिंह खख, तहसीलदार चुनाव करनैल सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here