गुरप्रीत सिंह के सहयोग से 25 जरुरतमंद परिवारों को भेंट किए गए बर्तन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। निर्धनों का मुंह, प्रभु की गोलक होती है, उक्त विचारों का प्रगटावा गुरदीप सिंह खुनखुन ने रामलीला मैदान में गुरप्रीत सिंह के सहयोग से 25 जरुरतमंद परिवारों को दैनिक क्रिया हेतु प्रयोग होने वाले बर्तन बांटते समय व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाना समाज सेवी संस्थाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisements

इस मौके पर गुरदीप सिंह ने कहा कि यदि आप में किसी दूसरे व्यक्ति की मदद या समाज के किसी वर्ग का जीवन स्तर सुधारने की इच्छा है तो आप सामाजिक कार्यकर्ता बन अपने सपने को साकार कर सकते हैं। सोशल वर्क आज एक महत्वपूर्ण करियर बन चुका है। इसमें दूसरों की सेवा का सुख और आर्थिक लाभ, दोनों हासिल होते हैं। इस अवसर पर समाज सेवी गुरप्रीत गिल, सुखदेव सिंह, रमेश डडवाल, मनजीत सिंह नंबरदार, गुरविंदर कौर, सुखबीर सिंह यू.एस.ए. वाले, प्रदीप प्रभाकर पूर्व नौसैनिक, करन कुमार योगाचार्य एवं लाभपात्री परिवार के सदस्य शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here