55 वर्षीय पड़ोसी ने लूटी 16 वर्षीय नाबालिग की इज्जत, आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर के बमसन क्षेत्र के एक गाँव में दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 55 वर्षीय आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही परिजन पहले टौणी देवी पुलिस चौकी आए और बाद में मामला महिला थाना हमीरपुर में छानबीन के लिए पहुँचा।

Advertisements

जहां डीएसपी हितेश लखनपाल ने जानकारी दी कि महिला थाने में शनिवार को 4 पोक्सो एक्ट, आई.पी.सी. की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी जिसकी उम्र 55 वर्ष है, ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके मामला की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here