रिशू आदिया को एन.एस.यू.आई. कांग्रेस का जिला प्रधान बनने पर सफाई मजदूर यूनियन ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान राजा हंस की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने रिशू आदिया को एन.एस.यू.आई. कांग्रेस का जिला प्रधान नियुक्त होने की खुशी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान राजा हंस तथा अन्य सदस्यों द्वारा रिशु आदिया का सम्मान किया गया।

Advertisements

इस मौके पर राजा हंस ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कैबिनेट मंत्री अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा रिशु आदिया को एन.एस.यू.आई. कांग्रेस का जिला प्रधान की जिम्मेवारी सौंपकर वाल्मीकि समाज का मान बढ़ाया है। जिसके वह सभी उनका आभार व्यक्त करते है। इस मौके पर प्रधान राजा हंस, वाईस प्रधान अश्विनी कुमार लड्डू, लाल चंद हंस, जय गोपाल आदिया, जय पाल हंस, ड्राईवर यूनियन के प्रधान आशू बत्तरा, सीवरमैन का प्रधान बब्बू, नरेश कुमार भट्टी, अमित गिल, रोहित भट्टी, दीपक हंस, विक्की सहोता, विक्रम मट्टू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here