सुनील शर्मा भाजपा के बूथ नंबर 150 के अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पश्चिमी मंडल की एक बैठक जिला भाजपा उपाध्यक्ष पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 42 में हुई। इस मौके पर पार्षद बिट्टू ने सुनील शर्मा को बूथ नंबर 150 का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Advertisements

इस मौके पर पार्षद बिट्टू ने सुनील शर्मा को पार्टी की मजबूती के साथ-साथ बूथ के तहत पड़ते इलाके की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। इस मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल के सचिव संजू अरोड़ा,विनोद मल्होत्रा, विनय खन्ना, राकेश भसीन, सतीश सरीन, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश राजू, सतपाल भाटिया एवं नीना शर्मा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here