Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur गांव बस्सी वजीद में 38वां रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

गांव बस्सी वजीद में 38वां रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। दि ब्लड एसोसिएशन एवं मार्शल ब्रदर्स के सहयोग से गांव बस्सी वज़ीद कस्बा हरियाना में 38वां रक्तदान शिविर लगाया गया। इस कैंप में 70 रक्तदानियों ने अपना रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस कैम्प में खूनदान करने के लिए होशियारपुर, मुकेरियां, टांडा, दसूहा और दूर-दूर से पहुंचे रक्तदानियों ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी इस कैंप में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisements

इस मौके पर सुमित गुप्ता और विशाल वालिया ने कहा कि दि ब्लड एसोसिएशन की तरफ से जो मुहिम शुरू की हुई है वह ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खूनदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें उत्साह बढ़ाने का काम करके उनको अपने साथ जोडऩे का काम कर रहा है। इस दौरान मार्शल ब्रदर्स ने इसी तरह सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया। प्रबंधकों ने बताया कि कैंप दौरान एकत्रित किया गया रक्त आई.एम.ए. ब्लड बैंक में ज़रूरतमन्द मरीजों की मदद के लिए उपलब्ध होगा।

एसोसिएशन ने आई.एम.ए. ब्लड बैंक से आए कृष्ण लाल और कुलदीप का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, शोभन रतन, अनमोल रावत, रोहित दत्त, संदीप कुमार, एम.आर. शर्मा, कनु, लक्खा, सैंडी, जिम्मी डोगरा, वैनी प्रधान, रघु महाजन, करनवीर, शाना, गोपी, मीका और अमनप्रीत आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here