
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार अपने हलके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी वचनबद्धता समय-समय पर दौहराते रहे हैं तथा इस संबंध में उनके द्वारा अलग-अलग प्रयास भी किए जा रहे है। हारटा-बडला अस्पताल को सूचारू ढंग से 24 घंटे चलाना शुरू करने तथा हलके के दूर दराज के गांवों में मुफ्त मैडिकल कैंप अपनी संस्था कोशिश द्वारा लगाना उनका बेहतरीन कदम है।

-डा. राज ने सुविधा केन्द्र का किया उद्घाटन, बांटे स्वास्थ्य बीमा के कार्ड
गत दिनों उन्होंने गांव खन्नी का दौरा किया। उन्होंने गांव में लोगों की सुविधा के लिए ग्राम सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार की सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए योग्य खन्नी निवासी लाभपात्रियों को बीमा कार्ड बांटे। डा. राज ने कहा कि इस सेहत बीमा योजना द्वारा कांग्रेस सरकार प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवार को मुफ्त मैडिकल सहायता मुहैया करवा रही है।
जिसके साथ इन परिवारों को जरूरत पडऩे पर महंगी मैडिकल सुविधा के लिए परेशानी नहीं होगी। डा. राज ने खुशी व्यक्त की कि अपने हलके में सेहत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उनके प्रयास को यह सेहत बीमा योजना और मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर दीपक खन्नी, राजू खन्नी, हरदेव खन्नी तथा अन्य गांव वासियों ने डा. राज द्वारा मैडिकल कार्ड देने पर तथा सुविधा केन्द्र के लिए समूह खन्नी गांव की तरफ से धन्यवाद किया।












