कांग्रेस की नीतियों पर जनता को है पूरा विश्वास: हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी नेता अशोक सूद हैप्पी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के हक में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर अशोक सूद हैप्पी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों पर जनता को पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र वह राष्ट्रीय पार्टी है जो हर वर्ग के लिए उदारवादी नीतियां बनाती है और उन्हें लागू करती है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा ने अपने पिछले कार्यकाल में सरकार न होते हुए भी एक विधायक के तौर पर अपना हर फर्ज अदा किया है तथा इसके चलते वह जनता की पहली पसंद बने हुए हैं और जनता इस बार फिर से उन्हें विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों से कांग्रेसी की नीतियों पर मोहर लगाने की अपील करते हुए श्री अरोड़ा के पक्ष में वोट देकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात कही।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here