Friday, October 9, 2026
Home Latest भाजपा की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं...

भाजपा की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं गांव के लोग: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हरदोखानपुर मंडल द्वारा मंडल प्रधान अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष विजय पठानिया और मंडल चुनाव प्रभारी सतीश बावा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर जिला प्रधान विजय पठानिया ने कहा कि पार्टी की बेहतरी और मजबूती के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संगठनात्मक चुनाव करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए बूथ स्तरीय चुनावों की तैयारियों के संबंध में मंडलों का दौरा मंडल प्रभारियों को साथ लेकर किया जा रहा है।

Advertisements

भाजपा हरदोखानपुर मंडल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने पर हुई चर्चा

इस मौके पर विजय पठानिया ने कहा कि जल्द ही मंडल प्रधानों के चुनावों की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मंडल प्रधान अश्विनी गैंद ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पार्टी को भारी बहुमत मिला है तथा लोग भाजपा की देशहितैषी नीतियों से काफी प्रभावित होकर इसके साथ जुड़े हैं। श्री गैंद ने कहा कि सदस्यता अभियान के प्रति आज भी लोगों में भारी उत्साह है तथा भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया का भी उन पर असर पड़ रहा है कि कितनी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नई योजनाएं चलाई गई हैं, जैसे कि स्वास्थ्य, कर्जा तथा मकान बनवाने व स्वैरोजगार शुरु करने जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिल सके इस बात को भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा शुरु की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ प्रदान करके भारत सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गैंद ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के लिए अनेकों स्कीमें चला रही है, लेकिन पंजाब सरकार इन स्कीमों को लागू नहीं कर रही है, जिसके कारण लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। श्री गैंद ने पंजाब सरकार से अपील की कि जनहित में केन्द्र सरकार की योजनाओं को राजनीति से ऊपर उठकर जल्द से जल्द लागू किया जाए। इस मौके पर मंडल चुनाव प्रभारी सतीश बावा ने कहा कि सदस्यता अभियान की कामयाबी इसी बात से पता चलती है कि कई कांग्रेसी परिवार भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं और भविष्य में भी जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी विनोद परमार, जिला महासचिव निपुण शर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here