ग्रीन एंड आर्गेनाइजेशन 10 नवंबर को करवाएगी 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में धार्मिक समागम

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। इलाके के अंदर पर्यावरण की संभाल के लिए मिशन ग्रीन को चला रही ग्रीन ऐड आर्गेनाइजेशन टांडा की अहम् बैठक आर्मी मैदान नज़दीक सिंघ काम्प्लेक्स में आयोजित की गई। जतिंदरपाल सिंह जे पी के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान सदस्यों ने भाग लिया। बैठक दौरान समूह टीम सदस्यों ने आर्मी मैदान की लगभग 33 एकड़ ज़मीन में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित पौधे लगाने तथा पार्क बनाने के कार्यों की समीक्षा की।

Advertisements

टीम सदस्यों के द्वारा आने वाले दिनों में करवाए जा रहे कार्यों की रूपरेखा त्यार करने के साथ साथ मैदान के पास दस नवंबर को प्रकाश पर्व के संबंध में धार्मिक समागम करवाने का फैसला लिया है। इस संबंधी बैठक दौरान जानकारी देते जतिंदर पाल जे पी ने बताया कि दस नवंबर को सुबह आठ बजे से श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ शुरू होगा भोग उपरांत दस बजे रागी जथा गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेगा। उसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक आर्मी मैदान प्रोजेक्ट के बारे नगर निवासीओं की हाजऱी में विचार विमर्श किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज की इस बैठक दौरान आर्मी मैदान में पौधे लगाने के लिए पानी तथा फेंसिंग के बारे में प्रोग्राम बनाया गया है।

जल्द ही इस जगह पर फूटबाल तथा वॉलीबाल के मैदान त्यार किए जाएंगे। इस दौरान फार्मासिस्ट अफसर बलराज सिंह, हरमीत सिंह औलख, विकास बहल, गोल्डी गैलेक्सी, गुरबक्श सिंह मुल्तानी, जतिंदर सिंह संघा, तजिंदर ढिल्लो, चौधरी कमल सैनी, जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह मसीती, सुखनिंदर सिंह कलोटी, हरदीप सिंह, वरिंदर पुंज, रिंकू सल्लां, बाली सल्लां, सतवंत सिंह, डिंपा मिआनी, बल्ली रड़ा, मनदीप सिंह दीपा इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here