कांग्रेस पार्टी 12 नवंबर को प्रदर्शन करके केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ उठाएगी आवाज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ हमीरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन 12 नवंबर को होगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं हमीरपुर के प्रभारी केवल सिंह सिंह पठानिया ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 6 से 15 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों में प्रदेश व केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है बढ़ती बेरोजग़ारी, महँगाई अबकी बार प्याज़ 100 के पार, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था तथा प्रदेश के हितों को बेचने के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज़ उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक से 2 हजार कार्यकर्ता 12 तारीख को हमीरपुर पहुंचने का टारगेट फि़क्स किया गया है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस व वकील आमने सामने आ गये। उन्होंने कहा कि ऐसा भी पहली बार हुआ है कि भाजपा के गठबंधन दल ने महाराष्ट्र में भाजपा का साथ देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट में निवेशकों को परेशानी उठानी पड़ी और भाजपा कार्यकर्ता सरकारी ख़र्चे पर मौज करते नजऱ आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छ: माह बाद भाजपा सरकार से पूछेगी कि कितना ख़र्च हुआ और कितना इन्वेस्ट हुआ।

केवल सिंह पठानिया ने कहा की भाजपा सरकार हिमाचल के हितों को बेच रही है। बाहरी लोगों को सचिवालय, एन.आई.टी. व स्कूल कैडर के लेक्चरर भर्ती में बाहरी लोगों को रोजग़ार प्रदान कर सरकार हिमाचली बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here