पी.डी.आर्य स्कूल में महिला सुरक्षा जागरूकता सैमीनार आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। ए.डी.जी.पी कम्यूनिटी पुलिसिंग चण्डीगढ़, एस.एस.पी. गौरव गर्ग, पी.पी.एस. डी.सी.पी.ओ. दलजीत सिंह खख के निर्देशानुसार आर्य स्कूल में जागरुकता सैमीनार लगाया गया।

Advertisements

इस मौके पर इंस्पैक्टर केवल सिंह इंचार्ज जिला सांझ केन्द्र तथा ए.एस.आई. सुभाष चंद्र इंचार्ज थाना सांझ केन्द्र सिटी ने पी.डी.आर्य महिला सीनियर सैकेंडरी स्कूल बहादुरपुर में सैमीनार दौरान छात्राओं को संबोधित किया।

इस मौके पर उक्त मुख्य मेहमानों ने छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा औरतों की सुरक्षा संबंधी चलाई गई शक्ति ऐप से अवगत करवाया तथा इस ऐप से संबंधित छात्राओं को पोस्टर भी वितरित किए गए।

इसके अलावा लड़कियों को नशों सेदूर रहने संबंधी जागरूक करने के बारे तथा 112,181, 1091, 1098 हैल्पलाइन के बारे जागरूक किया। इस अवसर पर उक्त स्कूल के प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया, साईंस अध्यापिका शिवानी शर्मा तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here