Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पहल के आधार पर स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों की समस्याओं का हो...

पहल के आधार पर स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों की समस्याओं का हो हल: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश ईशा कालिया ने संबंधित विभाग को हिदायत करते कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों को आश्रित सर्टीफिकेट और शिनाख्ती कार्ड बनाने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। वह स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों की समस्याएं सुन रहे थे। जिक्रयोग्य है कि मिशन तंदरुस्त पंजाब अधीन जिला प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों की समस्याओं के हल के लिए स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों का सत्कार मुहिम शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत हर बुधवार दोपहर 1 बजे से 2बजे तक जिलाधीश की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों की समस्यओ को सुना जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत ईशा कालिया ने जिला प्रशासनिक कंपलैक्स में समस्याओं को सुना और इनमे से कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया।

Advertisements

आश्रित सर्टीफिकेट और शिनाख्ती कार्ड में देरी बर्दाशत नहीं: जिलाधीश

जिलाधीश ने संबंधित विभाग को हिदायत करते कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों को आश्रित सर्टीफिकेट बनाने में देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ट्यूबवैल के कनैक्शन संबंधित समस्या सामने आने पर जिलाधीश ने संबंधित विभाग को जल्दी से जल्दी ट्यूबवैल का कनैक्शन मुहैया करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जिले के सभी विभागों को दफ्तरों में स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों को पूरा मान सम्मान देने के अलावा पहल के आधार पर उनकी समस्याओं का हल करने के लिए भी कहा। उन्होंने सेहत विभाग को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों को सेहत सुविधाए सुचारू ढंग के साथ मुहैया करवाई जाएँ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से शिक्षा और सेहत के साथ जुड़ी समस्याओं का तत्काल हल किया जायेगा, जिससे शिक्षा और सेहत के साथ जुड़ी समस्या के साथ किसी को भी जूझना न पड़े।

– स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों की सतकार मुहिम के अंतर्गत सुनी मुशकिलेंं

ईशा कालिया ने कहा कि स्टेट स्तर के मामले पंजाब सरकार के संबंधित विभागों के ध्यान में ला दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो ने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी हैं और उनकी कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियो के वारिसों की परेशानियों को सुनने के लिए ये मुहिम शुरू की गई है, जिससे उनको किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों ने जिला प्रशासन की तरफ से किये जा रहे इन प्रयासों की प्रशंसा करते कहा कि उनको एक बढिय़ा माहौल में अपनी समस्या बताने का मौका मिल रहा है। इस मौके फ्रीडम फाइटर जत्थेबंदी के प्रधान अवतार सिंह, सचिव रमेश चंद, अमरीक सिंह, दलजीत सिंह, ओंकार सिंह और सूरम चंद के अलावा और भी स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारिक मैंबर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here