जो सरकारें आज तक शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद का दर्जा नहीं दे सकी वह शहीदों के सपनों का भारत क्या बनाएगी: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी होशियारपुर की तरफ से आज शहीद भगत सिंह चौक में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के 90वें शहादत दिवस पर देश के इन महान सपूतों को अपने श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि जब खून बहता है शहीदों का तकदीर बदलती कोमो की यह लाइने देश के इन महान सपूतों की कुर्बानी के पथ पर चलने वालों को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी उन्होंने कहा कि शहीद ई आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत इस देश कि आने वाली पीढिय़ों को युगो युगो तक देश भक्ति के मार्ग पर चलाती रहेंगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बड़े दुख बात है कि जो आज तक शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को शहीद का दर्जा नहीं दे सकी वह क्या उनके सपनों का भारत बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश के हर नागरिक को शहीदों के बताए हुए देश भक्ति के रास्ते पर चलते हुए अपने देश की सेवा में अपना अपना योगदान देने का समय आ गया है। क्योंकि आज हमारी सरकारें गोरे अंग्रेजों से ज्यादा भ्रष्ट एवं बेईमान साबित होती जा रही है। इस अवसर पर अजय वर्मा, ब्लॉक इंचार्ज खुशीराम धीमान, ब्लॉक इंचार्ज नवजोत कौर ज्योति, पार्षद जसपाल सिंह चेची, रंजीत सिंह, गुरमेल सिंह सैनी,जय राम,अजैब सिंह, रंजीत सिंह सहोता, मोहनलाल, नीतीश कुमार, विजय कुमार सोशल मीडिया इंचार्ज, कमलेश कौर, बलबीर कौर, मनजीत सिंह, सुखबीर सिंह, जोगिंदर सिंह राजा,तरुण गुप्ता, धनबिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, ओंकार त्रेहन, सतपाल शर्मा, राजेंद्र कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here