Wednesday, October 28, 2026
Home Politics कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 1 में सीवरेज व वाटर सप्लाई के...

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 1 में सीवरेज व वाटर सप्लाई के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, इसलिए विभागों के अधिकारी पूरी गंभीरता से शुरु किए गए कार्य संपन्न करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान ढीली कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई जाए, ताकि जनता को समय पर व निरंतर अलग-अलग सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। वे वार्ड नंबर 1 में सीवरेज व वाटर सप्लाई के पाइप डालने के कार्य की शुरु आत के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे व स्पेशल टीम से भी कार्यों की चैकिंग करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ से ज्यादा की लागत से सीवरेज व वाटर सप्लाई का कार्य मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रोजैक्ट के माध्यम से 9.57 करोड़ रु पए की लागत से 55 किलोमीटर वाटर सप्लाई व 30.83 करोड़ रुपए की लागत से 56 किलोमीटर सीवरेज पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखती है और जल्द ही होशियारपुर की नुहार बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नौजवानों को घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार देने के लिए बड़े स्तर पर रोजगार मेले व प्लेसमेंट कैंप लगाए जाने का सिलसिला जारी है और आने वाले समय में होशियारपुर में और बड़े औद्योगिक यूनिट स्थापित कर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद रजनी डडवाल, रमेश डडवाल, इंदर मोहन, अशोक सेठी, परवीन बंसल, निखिल बंसल, तिलक राज, रवि लोचन, अशोक कुमार, रजिंदर कपूर, सतपाल, बलवीर सिंह, अमन सेठी, सुभाष चंद, बलविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, सुमन लता, कमला ठाकुर, रिंकू ठाकुर, कांता देवी, सिसो देवी, सुरिंदर कौर, सोनिया वर्मा, नेहा, सुमन के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here