Thursday, October 29, 2026
Home Politics प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोरोना संकट से लड़ रहे कर्मियों व समाज...

प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोरोना संकट से लड़ रहे कर्मियों व समाज सेवियों का बढ़ाएं हौंसला: खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के अनुरू प कोरोना वायरस के संंकट में देशवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के संकट से लडऩे वाले कर्मियों व समाज सेवियों का हौंसला बढ़ाने हेतु अपने अपने घरों की छतों, बालकोनियों व दरवाजों में खड़े होकर आज रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक दीपक, मोमबत्ती तथा मोबाईल फ्लैशलाईट जलाकर आपसी एकजुटता का प्रमाण देने की अपील की है।

Advertisements

-आज रात 9 बजे, 9 मिनट तक घरों की छतों, बालकोनियों व दरवाजों में जलाएं दीपक, मोमबत्ती व मोबाईल फलैशलाईट जलाकर हौंसला बढ़ाने की अपील की

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश की सराहना करते हुए कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है और लोग अपने अपने घरों में रहते हुए सरकार के निर्देशानुसार इस महामारी की श्रंखला को तोडऩे के लिए डटे हुए हैं, ऐसे में जरू रत है कि हम सभी देशवासी कोरोना संकट में अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी इस महामारी से रक्षा करने वाले कर्मियों व समाज सेवियों का मनोबल बढ़ाएं ताकि वे बुलंद हौंसलों से इस भयंकर महामारी पर काबू पा सकें।

खन्ना ने कह कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस प्रयास पूरे विश्व में यह संदेश जाएगा कि भारतवासी एकजुट होकर इस भयंकर महामारी से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस प्रयास से पूरे विश्व को भारत की एकता और आखण्डता का भी प्रमाण मिलेगा। श्री खन्ना ने कहा कि वो दिन दूर नहीं हैं जब भारत एकता से इस भयंकर महामारी पर विजय हासिल कर लेगा।

श्री खन्ना ने देशवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश अनुसार आज रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक अपने अपने घरों में रहते हुए छतों, बालकोनियों तथा दरवाजों में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती तथा मोबाईल फ्लैशलाईट जलाकर एक दूसरे को यह अहसास करवाएं कि भारत में कोई भी व्यक्ति या परिवार अकेला नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here