भाजपा युवा मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के रूपनगर आगमन पर स्वागत किया

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के नेतृत्व में आयोजित परिचर्चा में भाग लेने रोपड़ पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का रोपड़ में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Advertisements

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह तंबर और जिलाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह काबड़वाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने युवा मोर्चा की पूरी टीम से युवाओं, खासकर गांवों में पार्टी की जड़े मजबूत करने का आग्रह किया। इस अवसर पर काबडवाल ने कहा कि उनकी पूरी टीम मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के निर्देशों के तहत पार्टी की गतिविधियों को और तेज करेंगे।

इस अवसर पर तलविंदर सिंह, मनीष चौधरी, सुखविंदर सिंह, प्रिंस राणा, शुभम भाटिया, नरेश कुमार कांगड़, जस्सी पहाड़पुर, अर्शप्रीत सिंह अर्शी, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here