Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur जस्सी जसकरण अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल, सूद ने किया स्वागत

जस्सी जसकरण अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल, सूद ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया है कि भाजपा को पीपलावाला के वार्ड न.21 में उस समय भारी बल मिला जब जस्सी जसकरण सिंह तथा उनकी पत्नी मनदीप कौर ने अपने दर्जनों साथियों समेत पूर्व मंत्री तीक्षण सूद तथा बीबी महिंदर कौर जोश की उपस्थिति में अकाली दल को अलविदा कह कर  भाजपा का दामन थामा। जस्सी जसकरण जो कि शिरोमणि अकाली दल के अनुसूचित जाति के रिंग के जिला अध्यक्ष थे ने प्रधानमंत्री  मोदी की देश के विकास के प्रति प्रतिवद्धता  वाली नीतियों तथा स्थानीय नेताओं तीक्ष्ण सूद तथा महिंदर कौर जोश द्वारा करवाए गए विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था।

Advertisements

आज एक भव्य समारोह में उन्होंने विधिवत उन्हें भाजपा में शामिल किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री  महिंदर कौर जोश तथा पूर्व मंत्री शिव सूद, जस्सी तथा अन्य भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा में उनके मान-सम्मान में हर प्रकार से ध्यान रखा जाएगा। इस मौके सूद ने कहा पंजाब सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल हुई है। कांग्रेस तथा अकाली दल के प्रति लोगो का विश्वास ख़तम हो चूका है। अब पंजाब के लोगो को भारतीय जनता पार्टी से उमीदे है कि वह  पंजाब को मौजूदा संकट से बाहर निकल सकती है। उन्होंने कहा की नगर निगम जो चुनावो में भाजपा उमीदवारों  को विजय बनाकर 2027 में पंजाब में भी डबल इंजन सरकार लाकर पंजाब में विकास के रास्ते खोलने के लिए हम सब को एकजुट होकर  काम करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेताओं मंडल प्रधान संजू अरोड़ा, अशोक कुमार पूर्व पार्षद, यशपाल शर्मा, गुरप्रीत सिंह रोशी, मनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मोहन सिंह, दलजीत कौर, सुमनप्रीत कौर, मंजू बाला के अतिरिक्त में भी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here