Thursday, October 8, 2026
Home Crime खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, पड़ोसी सेंटर पर आरोप

खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, पड़ोसी सेंटर पर आरोप

पटना (द स्टैलर न्यूज़)। पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलियां चलने की घटना प्रकाश में आई है। फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित कोचिंग सेंटर में शामिल है। यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है।

Advertisements

एसएसपी का कहना है कि यह मामला मारपीट से जुड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस वारदात के बाद कोचिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान खान सर ने पड़ोसी कोचिंग सेंटर संचालकों पर फायरिंग करवाने के आरोप लगाए हैं। खान सर ने आरोप लगाया कि वारदात को अंजाम बगल के कोचिंग वालों ने दिलाया है। खान सर ने कहा कि बगल के कोचिंग वालों को मेरे कम फीस लेने से परेशानी है। हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? इससे भी उन लोगों को परेशानी है। उन्होंने मेरे कोचिंग को दो दिनों के अंदर उड़ाने की धमकी दी थी। हलांकि इस तरह की बात सामने आ रही है कि खान सर और एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के संचालक के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here