प्रैस क्लब होशियारपुर के अध्यक्ष बलजिंदरपाल सिंह को पितृ शोक, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

– श्री सहज पाठ साहिब के भोग 25 फरवरी को बाद दोपहर उनके निवासी स्थान गांव सतौर में डाले जाएगे। –
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रैस क्लब होशियारपुर के प्रधान बलजिंदर पाल सिंह के पिता सरवन सिंह का बीती रात्रि बीमारी के बाद देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज गांव सतौर में धार्मिक रस्मों के साथ किया गया। वह अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए है। 89 वर्षीय स्व. सवरन सिंह पूर्व सैनिक थे और उन्होंने देश के कौने-कौने में देश की सुरक्षा के लिए पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ ड्यटी की।

Advertisements

स्व. सवरन सिंह की मौत पर जिलाधीश आनंदित्ता मित्रा व एस.एस.पी.हरचरन सिंह भुल्लर ने बलजिंदर पाल सिंह के साथ गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इस मौत के साथ परिवार को न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। आज अंतिम संस्तार मौके जिला लोक संपर्क अफसर हाकम थापर, सहायक लोक संपर्क अफसर अरुण चौधरी, सीनियर पत्रकार भाईचारे के अलावा विभिन्न धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधी हाजिर थे। श्री सहज पाठ साहिब के भोग 25 फरवरी को बाद दोपहर उनके निवासी स्थान गांव सतौर में डाले जाएगे।

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, शिअद जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, संजीव तलवाड़, प्रैस क्लब के सचिव लाला नरिंदर मोहन शर्मा, डा. संजीव बख्शी, द स्टैलर न्यूजड के मुख्य संपादक संदीप डोगरा, सीनियर रिपोर्टर योगेश कौशल, मुकेरियां टाइम्स के मुख्य संपादक राजेश रत्तू, सुनील लाखा, जनगाथा टाइम्स के मुख्य संपादक राजिंदर मैडी, हरप्रीत कौर, बीबी महिंदर कौर जोश, डा. राज कुमार, पवन कुमार आदिया, सुन्दर शाम अरोड़ा, परमजीत सिंह सचदेवा, संतोष चौधरी, अशोक सूद हैप्पी, डा. अजय बग्गा, डा. सैलेश कुमार, डा. अनूप कुमार, डी.पी.आर.ओ. हाकम, ए.पी.आर.ओ. अरुण कुमार, जपिंदर सिंह, हरजाप सिंह, परजिंदर सिंह जहानखेलां, सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here