सारे विश्व को प्राप्त होता है यज्ञ की शक्ति का लाभ: आचार्य राजिंदर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के नौवें दिन मुख्य यजमान विवेक गुप्ता व शिवी गुप्ता तथा अन्य यजमानों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ में जिन मंत्रों का उच्चारण किया जाता है उनकी शक्ति असंख्य गुणा बढक़र संसार में फैल जाती है और शक्ति का लाभ सारे विश्व को प्राप्त होता है। प्राचीन काल में तीर्थ वहीं बने हैं जहां बड़े-बड़े यज्ञ हुए थे। यज्ञ त्यागमय जीवन के आदर्श का प्रतीक है। यज्ञ हमारा सर्वोत्तम शिक्षक है जो अपना आदर्श अपनी क्रिया से स्वयं ही प्रकट करता रहता है।

Advertisements

श्रीमद्भागवत में स्वामी केशब दत्त शास्त्री ने सुनाया महारास का प्रसंग

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन स्वामी केशब दत्त शास्त्री जी आगरा वालों ने कथा को आगे बढ़ाते हुए महारास का प्रसंग सुनाया। जिसमें असंख्य जन्मों से बिछड़े हुए जीव को अपने से मिलने का अधिकारी बनाया। उन्होंने बताया कि भगवान द्वारा की गई महारास मं भगवान शंकर भी सखी का रुप धारण करके रास में पहुंचे और उ्र्होंने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए कंस उद्धार की कथा सुनाई और रुकमणी मंगल प्रसंग सुनाकर उपस्थिति को भावविभोर कर दिया। उनके द्वारा गाये भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमें।

इस अवसर पर श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के अध्यक्ष हरीश खोसला, सुभाष गंभीर, जगमोहन विज, सोसायटी के अध्यक्ष प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, दविंदर वालिया गुरु जी, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, अशोक कुमार, नील कमल, वृज बिहारी, शोभन सिंह, जगदीश हरजाई, विकास सिंगला एवं विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here