Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब मेन ने महिलाओं का सम्मान करके मनाया विश्व महिला दिवस

रोटरी क्लब मेन ने महिलाओं का सम्मान करके मनाया विश्व महिला दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने हेतु रोटरी क्लब मेन होशियारपुर की विशेष बैठक प्रधान वरिंदर चोपड़ा की अध्यक्षता में भाग्य तारा रोटरी हाल में आयोजित हुई। जिसमें विशेष रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार का पालन पोषण के लिए मेहनत करने वाली 5 महिलाओं को समृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ देकर तथा उनका बॉयोडाटा पढक़र उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

-रोटरी मेन ने प्रधान वरिंदर चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया समारोह

जिनमें 2 ई-रिक्शा चालक निर्मला देवी निवासी बहादुरपुर व प्रीति निवासी जगतपुरा, बीना सूद सपुत्री स्व. ओंकार नाथ सूद जो पिछले 50 वर्षों से बहादुरपुर स्थित पी.डी.आर्य महिला सीनियर सैकेंडरी स्कूल के समक्ष चाय की दुकान चला रही है जिनकी आयु करीब 60 वर्ष है और उन्होंने आज तक शादी नहीं की। इसके पश्चात पूनम छावड़ा जिनके ऊपर उनके ससुरालवालों ने तेजाब फैंक दिया था जो शहर में एक प्ले वे स्कूल चला रही हैं तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं आदि सहित दीपक पत्नी कुलदीप चंद जोकि तहसील के सामने चाय की रेहड़ी लगाकर अपना गुजर बसर कर रही हैं उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सचिव रवि जैन ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे प्रोजैक्टों की जानकारी दी तथा भविष्य में भी किए जाने वाले कामों का विवरण दिया। प्रधान इलैक्ट राजिंदर मोदगिल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक थीम के साथ इसे मनाने का आह्वान सन् 1975 में किया तथा तब से इसे पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान तथा उत्साह देने के लिए मनाया जाता है। पूर्व सहायक गर्वनर अशोक जैन तथा रोटेरिटयन योगेश चंद्र ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधान वरिंदर चोपड़ा, प्रधान इलैक्ट राजिंदर मोदगिल, अशोक जैन, रवि जैन, योगेश चंद्र, सुमन नैय्यर, अशोक मल्होत्रा तथा अन्य पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here