हमारी संस्कृति और संस्कार देते हैं महिलाओं के सम्मान और समान अधिकार देने की शिक्षा: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से महिला दिवस को समर्पित एक विशेष बैठक का आयोजन प्रधान राजिंदर मोदगिल की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय कनवीनर (पश्चिम पंजाब) प्रमुख समाज सेनी संजीव अरोड़ा विशेष रुप से उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं को विशेष स्थान प्राप्त है। बेटियों को देवी के रुप में पूजा जाता है और ताउम्र महिलाओं को देवी का स्थान प्रदान करके उनके प्रति संस्कार निभाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं बल्कि हमें हर दिन महिलाओं के सम्मान में व्यतीत करना चाहिए। क्योंकि, एक महिला मां, बहन, बेटी और पत्नी के रुप में पुरुष को पूर्ण करती है। महिलाओं का ऋण पुरुष कभी नहीं उतार सकते।

Advertisements

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाविप ने आयोजित की विशेष बैठक

हमारी संस्कृति और संस्कार हमें माहिलाओं के सम्मान और उन्हें समान अधिकार देने की शिक्षा देते हैं। इसलिए हमें महिलाओं के प्रति अपने फर्ज ईमानदारी से निभाने चाहिए तथा बेटा-बेटी के भेद को मिटाकर उन्हें आगे बढऩे जैसे शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के लिए समाज रुप से मौके प्रदान करने चाहिए।

इस अवसर पर प्रधान राजिंदर मोदगिल ने कहा कि भारत विकास परिषद जोकि संस्कारों में बंधी है तथा संस्कार ही इसकी पहचान हैं महिलाओं के प्रति अपने फर्ज को निभाती आ रही है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई बच्चियों की स्कूल फीस व किताबें आदि लेकर दी जा रही हैं ताकि वे भी आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं से है और महिलाओं का सम्मान हमें घर से करना चाहिए ताकि समाज और देश में महिलाओं की स्थिति और मजबूत हो सके।

इस मौके पर एच.के. नकड़ा, तरसेम मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, दीपक मेहंदीरत्ता, पवन अरोड़ा, शाम नागपाल, विजय अरोड़ा, कुलवंत सिंह पसरीचा, रोहित शर्मा, नवीन कोहली, रिक्की सेतिया, अमरजीत शर्मा, राज कुमार मलिक, कुलविंदर सिंह सचदेवा, रविंदर भाटिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here