खन्ना ने भाजपा का झंडा फहराकर मनाया स्थापना दिवस, दी कार्यकर्ताओं को बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों के ऊपर पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाएं।

Advertisements

इस मौके पर खन्ना ने अपने निवास पर नया पार्टी ध्वज फहराकर कहा कि आज भाजपा देश में सबसे बड़ा राजनैतिक दल है तथा हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ता होने पर गर्व है क्योंकि आज भाजपा के हाथों में ही देश सुरक्षित है। खन्ना ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समूह कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here