जरुरतमंद को तैयार भोजन और राशन मुहैया करवा रहे स्वयंसेवक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से होशियारपुर में जरुरतमंद लोगों के लिए लंगर सेवा और राशन उपलब्ध करवाने का अभियान चलाया गया है। जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा की अगुवाई में चलाए गए अभियान में केवल होशियारपुर में करीब 10 क्वंटिल राशन वितरित किया जा चुका है तथा लंगर सेवा निरंतर जारी है।

Advertisements

murliwala

इसके अलावा टांडा, दसूहा, मुकेरियां, गढ़दीवाला, तलवाड़ा आदि स्थानों पर भी जरुरतमंदों को राशन एवं भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग मोहल्लों में सैौनीटेशन का कार्य भी जारी है।

इस मौके पर नगर कार्यवाह राजीव महाजन व राजीव शर्मा, अनूप शर्मा, राजन शर्मा, राकेश सहारन, सन्नी चोपड़ा, नीरज पुरी, प्रदीप ऐरी, दर्शन कौशल व अन्य स्वयं सेवक इस कार्य में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here