Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur गांवों में बने स्वयं सहायता ग्रुप तैयार कर रहे हैं कपड़े के...

गांवों में बने स्वयं सहायता ग्रुप तैयार कर रहे हैं कपड़े के मास्क, मिलेगा प्रोत्साहन: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। कोविड-19 के खिलाफ पंजाब सरकार जहां एकजुटता के साथ इस जंग में आगे बढ़ रही है वहीं सामाजिक संगठन व स्वयं सहायता ग्रुप भी इस मुश्किल घड़ी में अपना यथा संभव योगदान देकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। वन मंडल होशियारपुर के अंतर्गत आते करीब 12 गांवों के स्वयं सहायता ग्रुप कपड़े के वाशेबल व दोबारा प्रयोग होने वाले मास्क तैयार कर रहे हैं ताकि कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे सरकारी कर्मचारियों के अलावा किसानों व जरुरतमंद व्यक्तियों तक अधिक से अधिक मास्क पहुंचाए जा सकें।

Advertisements


– मास्क की उपलब्धता में और वृद्धि सहित स्वयं सहायता ग्रुपों को मिलेगा प्रोत्साहन: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिलेे में स्वंय सहायता ग्रुप हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि मास्क की उपलब्धता में और वृद्धि करने के लिए जिले के स्वंय सहायता ग्रुपों ने कमान संभाली है और इस मुश्किल घड़ी में अपना पूरा योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता ग्रुपों की ओर से तैयार मास्क जरुरत अनुसार ज्यादा से ज्यादा सप्लाई किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू के दौरान घरों में बैठे स्वयं सहायता ग्रुपों के सदस्यों की आर्थिकता को भी सहारा मिलेगा।

– अलग-अलग ग्रुपों के 60 से ज्यादा सदस्य बना रहे हैं मास्क

डी.एफ.ओ. होशियारपुर नरेश महाजन ने बताया कि गांव मांझी, नारा, ढोलवाहा, ढोलनवाल, जनौड़ी, महिंगरोवाल, कपाहट, अरनियाला के अलावा अन्य कई गांवों के स्वंय सहायता ग्रुप के करीब 60 सदस्य रोजाना मास्क तैयार कर रहे हैं और इन ग्रुपों में ज्यादातर सदस्य महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि मांग के हिसाब से मास्क को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्रुपों के सदस्य सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here