भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा का सफल आप्रेशन, स्थिति खतरे से बाहर

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। हृदयघात के चलते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा जिन्हें डी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया था की सफल हार्ट सर्जरी की गई है तथा करीब 45 मिनट तक चला उनका आप्रेशन सफल बताया जा रहा है। डाक्टरों अनुसार उनके स्टंट डाला गया है। उनकी सर्जरी डा. जी.एस. वांडर ने की। सर्जरी के बाद उन्हें आप्रेशन थियेटर से शिप्ट कर दिया गया है। आप्रैशन के बाद कमल शर्मा ने अपने पारिवारिक सदस्यों से बात की। इसके अलावा दिल्ली से भाजपा के बड़े नेता भी कमल शर्मा के परिवार के सपर्क में रहे। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कमल शर्मा की तबीयत खराब हुई थी। इस पर उन्हें पहले डा. बागड़ी के पास ले जाया गया। जहां डाक्टर ने बताया कि श्री शर्मा को हृदयघात की समस्या है। इसके बाद उन्हें फिरोजपुर के अनिल बाघी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया था। श्री शर्मा के अस्वस्थ्य होने का पता चलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कई भाजपा नेताओं ने डी.एस.पी. पहुंच कर श्री शर्मा के स्वास्थ्य की कामना की। डाक्टरों ने बताया कि श्री शर्मा पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here