असमंजस: अमरनाथ यात्रा 2020 रद्द करने का आदेश लिया वापिस

जम्मू कश्मीर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच अमरनाथ यात्रा 2020 पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बुधवार शाम पवित्र गुफा की यात्रा को रद्द करने की बात कही। थोड़ी देर बाद जम्मू कश्मीर सूचना निदेशालय ने यात्रा रद्द करने का आदेश ही वापस ले लिया।

Advertisements

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच अमरनाथ यात्रा 2020 के शुरू होने पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बुधवार शाम पवित्र गुफा की यात्रा को रद्द करने की बात कही। इसको लेकर बकायदा प्रेस रिलीज जारी किया गया। इसके थोड़ी देर बाद जम्मू कश्मीर सूचना निदेशालय ने यात्रा रद्द करने का आदेश ही वापस ले लिया। बता दें कि भगवान भोलेनाथ की पवित्र अमरनाथ यात्रा 2020 हर साल जून महीने में शुरू होती है।

अमरनाथ हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। हर साल जून के महीने में अमरनाथ श्राइन बोर्ड अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता है। इसके लिए अप्रैल के पहले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होती है, हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। ऐस में बुधवार को जम्मू राजभवन में एक बैठक हुई। इसमें कोरोना महामारी के चलते पवित्र अमरनाथ यात्रा 2020 को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके लिए आदेश भी जारी किया गया। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया है। बता दें कि साल 2000 में अमरनाथ श्राइन बोर्ड बनाया गया जिसका चेयरमैन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल या उपराज्यपाल होते हैं।

बीते साल बीच में बंद हुई थी अमरनाथ यात्रा

बता दें कि पिछले साल भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में बंद करना पड़ा था। जब यात्रा बंद की गई तब तक करीब 3.50 लाख तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन किए थे। हर साल देशभर के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों से भी श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आते हैं।

2015 से वर्ष 2019 तक कितने यात्रियों ने किए थे दर्शन

2015 में करीब 3 लाख, 2016 में बुरहान वानी के एनकाऊंटर के बाद बिगड़े हालात के चलते 2.20 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2018 में 2.85 लाख, 2019 में 2 अगस्त को यात्रा रोके जाने से पहले 3.50 लाख लोगों ने बाबा बर्फानी अमरनाथ जी के दर्शन किए थे। जिससे कहा जा सकता है कि 2015 व 2019 के आंकड़ों को मापा जाए तो इस वर्ष में श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे के आसार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here