
जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी नगर में अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार करने वाले पंजाब के लुधियाना वासी को गिरफ्तार किया है। उससे 30 किलो ग्राम कच्ची शराब (लाहन) बरामद हुई है। आरोपी जिला राजौरी के नगर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है।
जिसके उपरांत डीएसपी मुख्यालय राजौरी सुरिन्द्र की देखरेख में पुलिस थाना प्रभारी राजौरी समीर जिलानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और सूचना के आधार वार्ड नंबर चार में छापा मारा।

पुलिस को छानबीन के दौरान लगभग तीस किलो ग्राम लाहन (कच्ची शराब की सामग्री) मिली जो अवैध रूप से देसी शराब बनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को धरदबोच लिया। जिसकी पहचान जसपाल सिंह पुत्र मुरारी लाल निवासी लुधियाना (पंजाब) जो मौजूदा समय में राजौरी नगर के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में किराए के मकान में रह रहा था। वहीं पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












