Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir महंगाई से आम लोगों का जीना हुआ दुश्वार: गिरधारी लाल

महंगाई से आम लोगों का जीना हुआ दुश्वार: गिरधारी लाल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़) 13-10-2020, रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी जिला के अंतर्गत तहसील त्रियाठ में किसान वर्ग की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताई गई। बैठक में किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी लाल ने कहा कि महंगाई से आम लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने कहा कि खाद बीज के दाम भी काफी बढ़ गए हैं जिन्हें खरीदकर खेती करना किसानों के लिए काफी मुश्किल हो चला है।

Advertisements

किसान वर्ग की हालत पहले से ही खराब है ऊपर से खाद्य पदार्थों कीमतें भी किसानों ब आम उन लोगों को परेशान कर रही हैं जिनके पास रोजगार कमाई का कोई साधन नहीं है जिसकी जिम्मेदार मौजूदा सरकार है। उन्होंने कहा कि सामान्य जीवन जीने वाले ऐसे लोग जो थोड़ा बहुत कमाते हैं उनका कमाई का बड़ा हिस्सा आज राशन व अन्य दैनिक उपयोग की चीजों में चला जाता है । वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की साथ ही यह भी मांग करते हुए कहा कि किसान जो अन्नदाता है उन पर भी ध्यान दिया जाए और किसानों को खासकर खाद बीज कम दाम पर सब्सिडी पर दिए जाएं ताकि किसान वर्ग की परेशानी थोड़ी कम हो सके।

कई किसानों की माली हालत ठीक नहीं है किसानों की फसलें भी बारिश पर निर्भर है और कई बार समय पर बारिश ना होने तथा कई बार आंधी तूफान से फसल को नुकसान पहुंच जाता है जिससे किसान वर्ग की चिंताएं काफी बढ़ जाती है और फसल का मुआवजा तक भी नहीं मिलता लिहाजा सरकार को चाहिए कि वह किसानों पर भी ध्यान दें। वहीं बैठक में काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here