Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir पाकिस्तान की कायराना हरकत को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हुए बेघर

पाकिस्तान की कायराना हरकत को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हुए बेघर

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। भारत की तरफ से पाक आतंकियों को ध्वस्त करने के लिए की गई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान बौखला गया है और पाक कायराना हरकत के चलते भारत-पाक नियंत्रण सीमा रेखा (LoC) व जम्मू के साथ लगते इंटरनेशनल बॉर्डर के साथ सेट गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीमांत के साथ सेट नगर कस्बे व सीमावर्ती गांवों को खाली करवाया जा रहा है। माल-मवेशियों को खुला छोड़ लोग घरों व दुकानों में ताले लगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। जिसके चलते लोग बेघर हो गए है। पाकिस्तान की कायराना हरकत व बारिश के मौसम में लोगों की दिक्कतें ओर ज्यादा बढ़ गई हैं। भारतीय सेना व पुलिस लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। सरकारी स्वास्थ दायरे ( प्रशासन) की तरफ से कईं गांवों में एंबुलेंस वाहनों को खड़ा किया गया है। युवा लोग जरूरत के हिसाब से जीएमसी संबधित जिला अस्पताल राजौरी में रक्तदान कर रहे हैं रक्तदान में कांग्रेस पार्टी के युवा विधायक (एमएलए) इफ्तखार अहमद ने टीम के साथ रक्त दान किया है जिसमें गुरु रबदास टीम भी शामिल है ताकि जरूरत पड़ने पर खून देश के काम आ सके।

Advertisements

घरों में ताले लगा कर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना स्कूल कॉलेज , दफ्तर अगले आदेश तक बंद , जनजीवन प्रभावित
पाकिस्तान की मस्जिदों में लगे लोडस्पीकर से


बीते रोज पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में पुंछ एक महिला व दो बच्चों साथ छह शहीद हुए जवानों को मिलकर 10 लोग शहीद हुए। और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। जिला पुंछ के अंतर्गत पुंछ सिटी, बस अड्डा पुंछ, डीपीएल पास अन्य स्थानों व मेंढर मनकोट और जिला राजौरी के अंतर्गत राजौरी सिटी से मात्र पांच किलोमीटर साथ लगते गांव ठंडीकसी में लोगों के घर व वाहन पाकिस्तान बमबारी से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजौरी , सांबा, अखनूर सहित पुंछ सिटी व आसपास में बाहरी राज्यों प्रदेशों व गांवों से काम के चक्कर में बरसों से बसे लोग सुरक्षित स्थानों व अपने राज्यों गांवों की पलायन किया जो लगातार दूसरे रोज भी जारी है।

पुंछ में लोग इक्का दुक्का कपड़े व नंगे पैर ही भागते हुए व वाहनों में चढ़ते देखे। कईं लिंक मार्गों पर्व सर्विस छोटे ब बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं। और लोग अपने व निजी किराए के वाहन कर परिवार के साथ पालायन कर रहे हैं। सरकारी निजी शिक्षा संस्थानों के कर्मी व विद्यार्थी भी बैग उठा घर व सुरक्षित स्थानों पर निकल गए हैं। बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्र में बनाए गए पक्के बंकर भी लोगों के लिए पर्याप्त नहीं हैं और कुछ खंडर हो चुके है। जो खतरे से खाली नहीं है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अधीन राजौरी पुंछ अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेना ने मोर्चा संभाले हुए हैं। सुरक्षित स्थानों की ओर सरकारी इमारतें स्कूल, गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद सीमांत लोगों के रुकने के लिए खोल रखे हैं जिसके लिए समाजसेवी लोग भी आगे हैं। चारों तरफ डर का माहौल है। यही नहीं राजौरी व पुंछ के साथ लगते पाक क्षेत्रों में भी आपरेशन सिंदूर का डर देखा जा रहा है मौलाना लोग मदरसों व मस्जिदों लाउडस्पीकर से ऐलान कर पाक लोगों को सुरक्षित स्थानों की और जाने का खुला ऐलान कर रहे हैं। जिसकी आवाज इस ओर राजौरी पुंछ के साथ लगते गांवों में साफ सुनाई दी। रात ढलते ही भारतीय सीमांत लोगों की सांसे डर से फूली हुई हैं।

भारतीय सेना ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आप लोग डरे नहीं आपरेशन सिंदूर से हुए नुकसान से बौखलाए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए है तैयार हैं। वहीं बता दें कि प्रशासन की तरफ से अगले आदेश आने तक सभी सरकारी व निजी स्कूल कॉलेज, दफ्तर अन्य संस्थान बंद रहेंगे। वहीं जम्मू शहर, सांबा, अखनूर में भारी तनाव मंडरा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की इतलाह नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here