Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur टिड्डी दल की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर, किसानों को...

टिड्डी दल की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर, किसानों को सावधान रहने की जरुरत: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। टिड्डी दल की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। चाहे टिड्डी दल अभी तक पंजाब में नहीं पहुंचा, पर फिर भी सावधानी के तौर पर अग्रिम प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे है। आज डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि संभावी टिड्डी दल के हमले की रोकथाम के लिए सुचारु प्रबंध यकीनी बनाए जाएं। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि उनको घबराने की जरुरत नहीं है, पर चौकस रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यदि खेतों में टिड्डी दिखाई देती है, तो तुरंत कृषि अधिकारियों से संपर्क कायम किया जाए।

Advertisements

अपनीत रियात ने कहा कि टिड्डी दल की रोकथाम संबंधी सभी एस.डी.एम्ज नोडल अधिकारी के तौर पर भूमिका निभाएंगे व इस कार्य के लिए ब्लाक कृषि अधिकारी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जारी किए एक्शन प्लान के अनुसार अलग-अलग विभागों को ड्यूटी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अलावा जिला पुलिस, बागवानी, वन, राजस्व, ग्रामीण विकास व पंचायत, स्वास्थ्य, भूमि रक्षा विभाग, सहकारी सोसायटी, पी.एस.पी.सी.एल, नगर कौंसिलों आदि विभागों पर आधारित सब-डिवीजन स्तर पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने टीमों को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी तालमेल कर संयुक्त प्रयासों से ड्यूटी निभाई जाए, ताकि टिड्डी दल के हमले की रोकथाम समय पर यकीनी बनाई जा सके।

मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि यह कीट रेगिस्तानी टिड्डी है, जो दल के रुप में आती है। उन्होंने बताया कि यह कीट फसलों, पेड़ों व अन्य हरे मादे को खाता है व बड़े स्तर पर नुकसान करने में समर्थ है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल संबंधी सर्वे किया जा रहा है व विभागीय टीमे टिड्डी दल के हमले से रोकथाम के लिए किसानों को जागरुक कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here