6 अप्रैल को मौर्या पैलेस में मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस: डा. रमन घई

-6 से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर मनाया जाएगा स्थापना दिवस-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की बैठक शास्त्री मार्किट स्थित जिला कार्यालय में जिला प्रधान डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुई। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस स्थानीय मौर्या पैलेस में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देश वासियों को श्री राम नवमीं की बधाई देते हुए कहा कि भापजा के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले से संबंधित भाजपा समर्पित वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी नीतियों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल जा. भीम राव अंबेदकर जी के जन्म दिवस तक मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। डा. घई ने कहा कि 14 अप्रैल को डा. भीम राव अंबेदकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर इस पखवाड़े का समापन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की शताब्दी व स्थापना दिवस पर पार्टी संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि लोगों की सेवा के लिए भाजपा नेताओं को दिन रात समर्पित होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर के अलावा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष गौरव वालिया, सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, सुरिंदर मोहन सिद्धू, कुलवंत कौर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष रोशन दीन, जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी व एडवोकेट नवजिंदर बेदी, हरियाना मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा, चब्बेवाल मंडल से जगदेव सिंह, शक्ति वर्मा, सुरिंदर कौर, शाम सैनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here