सुख नन्दाचोरिया का गाया गीत “पीड़ पंजाब दी” रिलीज़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक सुख नन्दाचोरिया की आवाज़ में गया हुआ गीत पीड़ पंजाब दी को रिलीज़ किया गया। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुख नन्दाचोरिया ने बताया कि इससे पहले भी वह कई गीत रिकॉर्ड कर चुके है। यह गीत “पीड़ पंजाब दी “एक अलग तरह का गीत है।

Advertisements

जिसमें पंजाब के मौजूदा हालात जैसे कि किसान की बुरी हालत, नशे में डूबे हुए नौजवान, भ्रूण हत्या जैसी बुराईयों पर कटाक्ष करता हुआ यह गीत है। रोमी बैंस की कलम से लिखे इस गीत को सुनील शीला ने संगीत दिया है,जिसे रूद्र मूवी ने रिलीज़ किया है। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध वीडियो निर्देशक नरेश गर्ग ने इसका निर्देशन किया है। इस मौके पर बाबा नरिंदर सिंह जस्सल, कैप्टन निरवैर सिंह, पंजाबी बाबा, रमेश चाँद और मनवीर काला विशेष तौर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here