भगवान राम ही हैं तीनों लोकों के स्वामी: ऋचा मिश्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। परमपूज्य सभी प्रकाशानंद सरस्वती जी की अध्यक्षता एवं मार्ग दर्शन में श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल होशियारपुर द्वारा श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में करवाई जा रही दिव्य श्री राम कथा में कथा व्यासदेवी ऋचा मिश्रा ने प्रभु श्री राम का जनक पुरी पहुंचना और शिव धनुष को तोडऩे की कथा सुनाई तथा भगवान राम के जीवन से संबंधित और उनकी लीलाओं का अति सुन्दर वर्णन करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ही तीनों लोकों के पालनहार हैं और हमें उनकी शरण में रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने भजनों से पूरे पंडाल को राममय बना दिया। इस दौरान श्रीराम शास्त्री जी की अगुवाई में संस्कृत कालेज से पहुंचे विद्यार्थियों ने श्री सुन्दरकांड पाठ किया। पाठ में मंडल के समस्त पदधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Advertisements

कथा दौरान विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंच कर कथा श्रवण की। इस दौरान अन्य के अलावा डा. जमील बाली, पार्षद मोहन लाल पहलवान, सरिता शर्मा, प्रधान हरीश सैनी, राकेश भल्ला, महिंदर पाल गुप्ता, राकेश शर्मा, विनय खन्ना, एडवोकेट दी.आर, दत्ता, समाज सेवक लक्की स्वामी, शाम सुंदर मोदगिल, राज कुमार, योगेश सैनी, डा. अजय बग्गा, जगदीश पटयाल, निहाल चंद, जोगिंदर कश्यप, वरिंदर चोपड़ा, तिलक राज शर्मा, जे.के. शर्मा, गुलशन धीर, रमन वर्मा, रमन खन्ना, सुरेंद्र ओहरी, वरुण चौधरी, डा. सुभाष जलाली व अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here