अशोक शर्मा की मंडल अध्यक्ष नियुक्ति से पार्टी और होगी मजबूत: अनिल विशिष्ट 

हाजीपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा मंडल प्रधान हाजीपुर व पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति हाजीपुर के चेयरमैन अनिल विशिष्ट ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा की पार्टी द्वारा मुकेरियां देहाती मंडल के अशोक कुमार को अध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से अशोक शर्मा को पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करने की उनकी लगन व मेहनत को देखते हुए उन्हें यह पद से सम्मानित किया गया है।

Advertisements

अशोक शर्मा एक पार्टी के अन्थक कार्यकर्ता हैं और पिछले चुनावों में उनके कार्य को देखते हुए और पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले अशोक शर्मा आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती देंगे। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास, अजय कुमार सेठू, सतपाल शास्त्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि उन्होंने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को मुकेरियां देहाती मंडल का प्रधान नियुक्त किया है। आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here