
होशियारपुर/शामचौरासी (द स्टैलर न्यूज़)। हलका शाम चौरासी के प्रत्येक गांव एवं कस्बे के विकास में कोई नहीं छोड़ी जाएगी। शाम चौरासी हलका जोकि भुगौलिक दृष्टि से जिला होशियारपुर का बहुत ही अहम भाग है व इसके हर हिस्से में लोगों को मूलभूल सुविधाएं मिलें इसके लिए सरकार से विशेष फंड जारी करवाए जा रहे हैं ताकि यह क्षेत्र पूरी तरह से विकसित हो सके। यह बात हलका विधायक पवन कुमार आदिया ने गांव बस्सी उमर खान एवं गांव नौशहरा में 22 लाख रुपये से बनने वाली सडक़ों का उद्घाटन करने दौरान कही।

विधायक आदिया ने बताया कि यह सडक़ें हरियाना-दसूहा मार्ग से बस्सी उमर खान तक तथा नौशहरा से बस्सी बजीद तक बनाई जाएंगी, जिन पर कुल लागत 22 लाख रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ जहां जनता के सहयोग से कोविड-19 पर फतेह पाने हेतु प्रयासरत है वहीं दूसरी तरफ विकास कार्यों की गति को और भी बढ़ाया गया है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों ने अपील की कि वह सरकार के मिशन फतेह को कामयाब बनाने के लिए सरकार व जिला प्रशासन का सहयोग करें तथा कोविड-19 के तहत एहतियात बरतने संबंधी जारी हिदायतों का पालन करें।
उन्होंने गांवों की पंचायतों को आश्वस्त किया कि वे अपने इलाके की समस्याएं उनके ध्यान में लाएं ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। इस मौके पर सरपंच पन्ना जी, जसपाल पंडोरी चेयरमैन, महिंदर सिंह, बिट्टू रानी, मास्टर जी, बिल्ला सरपंच डल्लेवाल, सरपंच बस्सी बजीद पम्मा, डा. बिट्टू आदि मौजूद थे।












