20 जुलाई को किसान जत्थेबंदी सरकार के खिलाफ करेंगे शांतमई प्रदर्शन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की अहम बैठक मुख्य कार्यालय टांडा में प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई। जिसमें शामिल हुए भारती किसान यूनियन के बलबीर सिंह राजेवाल की हाजऱी में जत्थेबंदियों के नेताओं ने सरकार की ओर से लिए गए गेंहू तथा धान की सरकारी खरीद को खत्म करके इसको प्राइवेट हाथों में देने के फैसले का डटकर विरोध किया। इस मौके उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लिए जा रहे लगातार किसान विरोधी फैसलों के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

Advertisements

प्रधान चौहान ने कहा कि अगर सरकार ने फसलों की खरीद सीधी कर दी तो गेहूं तथा धान का हाल भी मक्की जैसा ही हो जाएगा। इस कारण सरकार की ओर से लिए गए फैसले के विरोध में 20 जुलाई को पंजाब की समूह किसान जत्थेबंदियां तहसील स्तर तथा जिला स्तर पर ट्रैक्टरों पर काली झंडियां लगा कर 3 घंटे 10 मिनट जीटी रोड टांडा, दसूहा तथा मुकेरियां में शांतमई प्रदर्शन किया जाएगा तथा सरकार की ओर से तेल के रेटों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में भी संघर्ष किया जाएगा।

बैठक दौरान विशेष रूप से पहुंचे किसान आगू बलबीर सिंह राजेवाल ने किसानों को कहा कि एकजुटता दिखाकर सरकार की ओर से लिए गए फैसलों का विरोध करें। इस मौके प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, बलबीर सिंह बाजवा, जुझार सिंह केशोपुर, जरनैल सिंह कुराला, भूपिंदर सिंह जंड, राजिंदर सिंह वड़ैच, सतपाल सिंह मिर्जापुर, जसवंत सिंह चीमा, बलबीर सिंह बाजवा, अमरजीत सिंह संधू, करमजीत सिंह जाजा, अमरजीत सिंह मूनक, बलबीर सिंह सोहियां, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, परमिंदर सिंह रसूलपुर, जस टांडा, हीरा मिरजापुर, कश्मीर सिंह झिंगड़, मंत्री जाजा व प्रितपाल सिंह सैनपुर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here