Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal भोरंज में संपत्ति को लेकर महिलायें गुथमगुत्था, वीडियो वायरल

भोरंज में संपत्ति को लेकर महिलायें गुथमगुत्था, वीडियो वायरल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के भुक्कड़ गाँव में संपत्ति को लेकर महिलाएँ गुथमगुत्था हो गई। इस लड़ाई में महिलाओं के बीच ख़ूब धक्का मुक्की हुई तथा जमकर गालियाँ निकाली गई। कऱीब 2 मिनट 22 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो की जाँच से पता चला है कि यह वीडियो 12 जुलाई का है। महिलाओं के बीच हुई इस लड़ाई का मामला भोरंज पुलिस तक पहुँचा और 13 जुलाई को पुलिस ने दोनों गुटों को समझा बुझा कर समझौता करवा दिया।

Advertisements

पुष्ट जानकारी के मुताबिक़ एक गुट को ननिहाल में संपत्ति और मकान मिला था जिस पर दूसरा गुट क़ब्ज़ा ज़माना चाह रहा है। इसी बात को लेकर दोनों गुटों की महिलाएँ आपस में भिड़ गई और नौबत मार-पीट तक पहुँच गई। विडीयो में एक गुट द्वारा बचाने के लिए भी चीख़े सुनी जा रही है। फि़लहाल समझौते के बाद दोनों गुट शांत हैं लेकिन लोग इस वायरल वीडियो को चटखारे लेकर देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here