लखवीर सिंह लक्खी बने टांडा मार्किटिंग सहकारी सभा के चेयरमैन

टांडा उड़मुड़ ( द स्टैलर न्यूज़)। टांडा मार्केटिंग सहकारी सभा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने आज सभा में सर्वसंमती के साथ लखवीर सिंह लक्खी को सभा का चेयरमैन चुना जबकि कुलवंत सिंह ज़हूरा को उप चेयरमैन चुना गया। बीते दिन उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं होशियारपुर के दिशा निर्देशों अधीन आर ओ सहायक रजिस्ट्रार ललित मोहन तथा ऐ आर ओ निरीक्षक लवजीतपाल सिंह , निरीक्षक चुनाव मैनेजर सभा परमजीत सिंह तथा सेल्समैन कम मैनेजर सुखदेव सिंह की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में अवतार सिंह , लखवीर सिंह लक्खी , कुलवंत सिंह , गुरप्रीत सिंह तथा जसपाल सिंह बिना मुकाबले के डायरेक्टर चुने गए थे।

Advertisements

आज चेयरमैन तथा उप चेयरमैन के चुनाव के बाद ब्लाक कांग्रेस दफ़्तर टांडा में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजीआं ने चुनी गई नवनियुक्त टीम को सम्मानित करते हुए सभा की बेहतरी के लिए ईमानदारी तथा मेहनत के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके चुने गए लक्खी जलालपुर ने विधायक गिलजीआं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी टीम के साथ मिल कर अपनी जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके जोगिन्दर सिंह गिलजीआं , अवतार सिंह खोखर , सिमरन सैनी , जरनैल जाजा , राकेश वोहरा , रविंदरपाल सिंह गोरा , जिला प्रधान यूथ कांग्रेस एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला , गोल्डी कलियाणपुर , सुखविन्दरजीत सिंह झावर , काबल सिंह भूलपुर , नम्बरदार कुलवंत सिंह , गुरमीत सिंह , सुखविंदर सिंह गुज्जर , सतपाल सिंह सत्ती , गुरनाम सिंह जलालपुर , सरपंच अश्वनी कुमार , हरीकृष्ण सैनी , पुष्पिंदर सिंह , अजीतपाल सिंह , अनिल पिंका , एडवोकेट भवनजोत सिंह मुल्तानी , सरपंच विजयपाल , गुरसेवक मार्शल इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here