तिलक राज शिव सेना (अखंड भारत) के जिला प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। शिव सेना (अखंड भारत) की एक बैठक राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता की अध्यक्षता में होशियारपुर में आयोजित हुई। जिसमें तिलक राज को जिला होशियारपुर का प्रधान नियुक्त किया गया। उन्हें जिले की सभी टीमें बनाने का अधिकार भी दिया। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त तिलक राज ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता का धन्यवाद किया तथा विश्वास दिलवाया कि वह जल्द ही शिव सेना अखंड भारत की जिला होशियारपुर की टीम का गठन करके शिव सेना अखंड भारत का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे।

Advertisements

इस अवसर पर पंजाब प्रधान चंद्र प्रकाश चांद, पंजाब चेयरमैन जतिंदर टिंकु, पंजाब के उप प्रधान राकेश शर्मा, जिला जालंधर के प्रधान गौरव कल्याण भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here