Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने की जिला टीम की घोषणा, विनोद परमार...

भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने की जिला टीम की घोषणा, विनोद परमार व मीनू सेठी महामंत्री नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा।जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जोनल प्रभारी डा. सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी विनोद शर्मा के अलावा शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद पार्टी की मजबूती के लिए जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। श्री शर्मा ने बतया कि पर सुरेश भाटिया, सतीश बावा, कृष्ण अरोड़ा, दविंदर दुआ, श्रीमती राकेश कुमारी, गुरप्रीत कौर, भारत भूषण वर्मा, एडवोकेट डी.एस. बागी तथा गुरजीत सिंह वधावन को जिला उपाध्यक्ष, विनोद परमार एवं मीनू सेठी को जिला महामंत्री, राकेश सूरी, सुधीर शर्मा, सुरिंदर भट्टी, नरिंदर कौर, वरिंदर बिट्टू, त्रयम्बक सोनी, मनोज शर्मा एवं राकेश परसोवाल को जिला सचिव,

Advertisements

डा. बिंदुसार शुक्ला को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट रोहित शर्मा को सहकोषाध्यक्ष, कमल वर्मा को प्रैस सचिव एवं शिव कमिार काकू एवं ज्योति कुमार जौली को सहप्रैस सचिव, महिंदर पाल धीमान को जिला कार्यालय इंचार्ज तथा अजय जैन को सहकार्यालय सचिव, रणजीत सिंह राणा, यशपाल सर्मा एवं सुनील सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा इनके अलावा विपन वालिया (शम्मी), उमेश जैन व अनिल हंस को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा होशियारपुर भाजपा को निपुण शर्मा के रुप में युवा चेहरे को प्रदान पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सभी की आंखें उनकी तरफ थी कि जिला पदाधिकारियों में किस-किस को जगह मिलेगी। क्योंकि, होशियारपुर भाजपा के यहां पर जितने नेता हैं उतने ही गुट माने जाते हैं तथा इनमें तीन गुट जिनमें तीक्ष्ण गूट, खन्ना गुट और सांपला गुट मुख्य हैं तथा हरेक नेता अपना खेमा मजबूत बनाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ता। लेकिन तीक्ष्ण सूद टो सबसे मजबूत गुट माना जाता है तथा निपुण शर्मा भी उन्हीं के गुट से हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि जिला पदाधिकारियों की सूची में तीक्ष्ण गुट को छोड़ अन्य गुटों को अनदेखा किया जा सकता है। लेकिन युवा अध्यक्ष ने दूरगामी सोच का परिणाम देते हुए तीनों गुटों से जुड़े अहम सदस्यों को पार्टी में सम्मानिय पद से नवाज कर भाजपा की मजबूती में एक बेहतरीन कदम उठाया है। उनके इस कदम को राजनीतिक माहिरों द्वारा भी पार्टी हित में लिया गया उजाले से भरा फैसला बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here