होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस पंजाब के 8 अधिकारी राष्ट्रपति गलैंट्री एडं मैरीटोरियस मैडल से होंगे सम्मानित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ मौके पर पंजाब के 8 अधिकारियों को राष्ट्रपति गलैंट्री एडं मैरीटोरियस मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

इनमें होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के डिप्टी कमांडेंट जनरल हरमनजीत सिंह के अलावा जेएसओ सिविल डिफेंस गरिंदरपाल सिंह, जिला कमांडर होमगार्ड अनिल कुमार व राजिंदर कृष्ण, सिनियर सहायक होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सुखनंदन कौर, प्लाटून कमांडर होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस निर्मल सिंह, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस गुरचरन सिंह तथा प्लाटून कमांडर होमगार्ड रछपाल सिंह शामिल हैं, को यह सम्मान मिलेगा। देश के 113 अधिकारियों को यह सम्मान दिया जाएगा तथा इनमें होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस पंजाब के 8 अधिकारी शामिल हैं। जिन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह जानकारी सूचना एवं लोक संपर्क कार्यालय चंडीगढ़ से प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here