रूद्राभिषेक महायज्ञ के समापन पर्व पर किए गए 11 हज़ार दीपक प्रज्वलित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। भारत सभी धर्मों का आदर करने वाला देश है। हमारी इस प्रवृति के चलते कुछ ताकतें हमारे मूल हिन्दू धर्म को कमजोर करने की साजिशें रचती रहती हैं। वह अपनी इन साजिशों में कामयाब न हों, इस के लिए हम सभी को धर्म के पहरेदार बन अपने धार्मिक संस्कारों की रक्षा करनी होगी।

Advertisements

उपरोक्त शब्द शिव मन्दिर, गांव बसी गुलाम हुसैन में स्वामी उदय गिरि जी ने रूद्रभिषेक महायज्ञ के समापन पर्व के उपरांत आयोजित भव्य दीपमाला के आयोजन पर कहे। स्वामी उदय गिरि जी ने कहा कि हिन्दू धर्म ने अपनी सुरक्षा कभी किसी अन्य धर्म को ठेस पहुंचा कर नहीं की। इस लिए हमारी उदारता को कुछ लोग हमारी कमजोरी समझ लेते हैं। उन्हे समझ लेना चाहिए कि धर्म हमेशा जोडऩे की शिक्षा देता है न कि तोडऩे की। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय, पंजाब के प्रांत प्रशासन प्रमुख संजीव तलवाड़ ने कहा कि हरेक देश की एक मूलवाणी होती है, जिस से उस देश की पहचान संभव बन पाती है। इसी तरह भारतीयों की धार्मिक प्रवृति ही भारत की असली ताकत है।

तलवाड़ ने कहा कि आज स्वामी उदय गिरि जी महाराज ने सभी के सहयोग से 11000 दीपक प्रज्वलन का जो आयोजन किया है, उस से वातावरण शुध्दि के साथ साथ मानसिक सबलता भी उत्पन्न होगी। इस अवसर पर पिछले एक महीने से चल रहे रूद्राभिषेक महायज्ञ के समापन पर्व पर 11000 दीपक प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर भारी संख्या में गाँव व शहर वासियों ने हाजिरी लगवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here