अगस्त 2020 में पंजाब को कुल 987.20 करोड़ का जी.एस.टी. राजस्व हुआ हासिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब का अगस्त 2020 महीने दौरान कुल जी.एस.टी. राजस्व 987.20 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी महीने का कुल जी.एस.टी. राजस्व 1014.03 करोड़ था, जोकि इस साल 2.64 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। ध्यान देने योग्य है कि कोविड-19 के कारण करदाताओं को पिछले महीने की रिटर्न भरने के लिए राहत प्रदान की गई थी और पिछले साल 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को सितम्बर 2020 तक रिटर्न भरने में ढील दी गई है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के कर कमिश्नर कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल से अगस्त 2020 दौरान पंजाब का कुल जी.एस.टी. राजस्व 3630.48 करोड़ रुपए था जबकि पिछले साल इसी समय के दौरान कुल जी.एस.टी. राजस्व 5266.06 करोड़ रुपए था। इस तरह 31.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisements

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त 2020 के महीने सुरक्षित राजस्व 2403 करोड़ है जिसमें से पंजाब राज्य ने 987.20 करोड़ रुपए प्राप्त किये हैं, जोकि कुल सुरक्षित राजस्व का 41.08 प्रतिशत बनता है। इस तरह अगस्त 2020 के महीने के लिए बकाया मुआवजे की रकम 1415.8 करोड़ है जोकि अभी तक प्राप्त नहीं हुई। इसी तरह अप्रैल से जुलाई 2020 के समय के दौरान मुआवजे की रकम 6965 करोड़ रुपए है, जोकि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि राष्ट्रीय सकल जी.एस.टी. राजस्व संग्रह अगस्त 2020 के महीने दौरान 86,449 करोड़ रुपए है, जिसमें सी.जी.एस.टी. की 15,906 करोड़, एस.जी.एस.टी. 21,064 करोड़ रुपए, आई.जी.एस.टी. 42,264 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित की 19,179 करोड़ रुपए) और सैस 7215 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित की 673 करोड़ रुपए) है जबकि अगस्त 2019 के महीने के दौरान सकल राष्ट्रीय जी.एस.टी. का राजस्व 98,202 करोड़ रुपए एकत्रित हुआ, जिसमें से सी.जी.एस.टी. 17,733 करोड़ था, एस.जी.एस.टी. की 24,239 करोड़ और आई.जी.एस.टी. 48,958 करोड़ (समान के आयात पर एकत्रित किये 24,818 करोड़) और सैस 7273 करोड़ (माल के आयात पर एकत्रित किये 841 करोड़) था।

उन्होंने आगे बताया कि अगस्त 2020 के महीने के दौरान राष्ट्रीय सकल जी.एस.टी. राजस्व पिछले साल के इसी महीने के एकत्रित हुए जी.एस.टी. राजस्व का 88 प्रतिशत है। इसके अलावा आयात की गई वस्तुओ और घरेलू लेन-देन से सकल राष्ट्रीय जी.एस.टी. राजस्व पिछले साल इसी महीने के आंकड़ों का क्रमवार 77 प्रतिशत और 92 प्रतिशत रहा है। अप्रैल से अगस्त 2020 के समय के दौरान सकल राष्ट्रीय जी.एस.टी. राजस्व पिछले साल के इसी समय के कुल जी.एस.टी. राजस्व 5,14,377 करोड़ रुपए के मुकाबले 3,59,111 करोड़ रुपए रहा हैै, जोकि 30 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। जी.एस.टी. के अलावा पंजाब राज्य को वैट और सी.एस.टी. से भी टैक्स/राजस्व प्राप्त होता है। वैट और सी.एस.टी. एकत्रित करने में प्रमुख योगदान करने वाले उत्पाद शराब और पाँच पैट्रोलियम उत्पाद हैं। अगस्त 2020 के महीने में वैट और सी.एस.टी. की कुलैकशन 539.44 करोड़ है, जबकि अगस्त 2019 के महीने के लिए यह कुलेक्शन 394.14 करोड़ थी। अगस्त महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में वैट और सी.एस.टी. राजस्व की अपेक्षा 26.78 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल से अगस्त 2020 के लिए वैट और सी.एस.टी. सकल राजस्व 2032.75 करोड़ रहा है जोकि पिछले साल के इसी समय के लिए 2397.15 करोड़ था, जोकि 15.20 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है परन्तु जी.एस.टी., वैट और सी.एस.टी. को अगर इक_ा पढ़ा जाये तो 2020 दौरान कर की वसूली 1526.54 करोड़ रुपए और अगस्त 2019 दौरान यही वसूली 1408.17 करोड़ रुपए रही। इस तरह अगस्त महीने साल 2020 की वसूली बीते वर्ष की अपेक्षा 118.47 करोड़ रुपए बढ़ रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here