
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जो समाज या जो काम अपनी जड़ों को भूल जाती है उसका सर्वनाश हो जाता है। लेकिन वर्षो की गुलामी के पश्चात पहले मुगलों ने फिर अंग्रेजों ने हम पर राज किया जो एक आत्मविश्वास की कमी हमें हो चुकी थी। 500 वर्षों की लड़ाई के पश्चात अयोध्या में राम जन्मभूमि के ऊपर भव्य राम मंदिर निर्माण के पश्चात आत्मविश्वास फिर से बनने लगा है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मंडल भाजपा द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर वह था जब कहा जाता था कि कोई भी कोई अच्छा काम करने जाएं कोई नया काम करने जाए तो अपने बुजुर्गों को साथ में रखा जाए क्योंकि उनका अनुभव उनका मार्गदर्शन सदैव हमें आगे ही बढ़ाएगा और किसी भी होने वाले नुकसान से बचाएगा। जब एक मंडल में इतने सारे वरिष्ठ कार्यकर्ता बुजुर्ग कार्यकर्ता बैठे हैं ” सियाने बैठे हैं ” तो उसे मंडल में कैसे भारतीय जनता पार्टी को किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है। आप सब का अनुभव और मार्गदर्शन ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है।











